
आगामी दिनों में कई भाजपा दिगज कांग्रेस में जाने की चर्चा इसी साल होनी हैं, सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव।
सारंगढ़। नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष वर्तमान वार्ड नंबर 04 के भाजपा पार्षद ईश्वर देवांगन ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल के उल्लेखनीय कार्यों एवं सारंगढ़ के लोकप्रिय विधायक उतरी गणपत जांगड़े के सराहनीय कार्यों से प्रभावित होकर सारंगढ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री ईश्वर देवांगन ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार एवं वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी के मार्ग दर्शन में कांग्रेस प्रवेश किया। इस अवसर पर विधायक उतरी गणपत जांगड़े एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरुण मालाकार एवं वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी सहित नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल वरिष्ठ कांग्रेसी राधे जायसवाल, अजय बंजारे, रामनाथ सिदार, महेन्द्र थवाईत, राजकमल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राकेश पटेल बबलू बहिदार, प्रमोद मिश्रा, चारु शर्मा सरिता गोपाल, अजय देवांगन, भोला अग्रवाल, अज्जु खान, मुकेश साहू, लक्की स्वर्णकार, निरज तिवारी, बिन्टू सरदार, शुभम बाजपेयी ,दामोदर देवांगन, दुर्गेश स्वर्णकार सहित कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। वहीं नगर में आगामी दिनों पर कई भाजपा दिगजो के कांग्रेस में जाने की चर्चा चल रही हैं। सोशल मीडिया में ईश्वर देवांगन का कांग्रेस में प्रवेश पर स्वागत और बधाइयों की कतार लग गई।