
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे बने सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष
अम्बिकापुर। सरगुजा में एक साल से रिक्त पड़े जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए आखिरकार आज चुनाव संपन्न हो गया। उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस के खाते में गया है और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंहदेव निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के 11 जिला पंचायत सदस्य हैं, वहीं भाजपा के तीन, लेकिन वे चुनाव में भाग लेने नहीं पहुंचे। जिसके चलते उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।