
आज हम आपके लिए व्रत में कच्चे केले की टिक्की बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी। सामग्री कच्चे केला – 6 कुट्टू का आटा – 2 चम्मच हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 4 काली मिर्च पाउडर – 1 चम्मच हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच गरम मसाला – 1/2 चम्मच काली मिर्च – 1/2 चम्मच नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच तिल – 1/2 चम्मच सेंधा नमक – स्वादानुसार तेल तलने के लिए बारीक कटी धनियापत्ती विधि – इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में पानी डालकर गरम करें। – पानी के गरम होते ही कच्चे केले को डालकर मुलायम होने तक उबालें। – इसके बाद जब केले उबल जाएं तो पानी से निकाल कर इसे ठंडा करें और इससका छिलका उतारकर मैश करें। – एक बाउल में केले के साथ हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, कुट्टू का आटा, नींबू का रस, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें। – फिर अब इस मिश्रण से छोटी लोई लेकर हल्के हाथों से दबाते हुए टिक्की की शेप दें। – मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करके टिक्की को सुनहरा होने तक फ्राई करें।




