
दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र (Kapashera Area) से हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। सिरफिरे युवक ने शादी का रिश्ता ठुकराने पर मां और बेटी पर चाकू से हमला (Mother And Daughter Attacked With Knife) कर दिया। इस हमले में दोनों बुरी तरह घायल (Both Injured) हो गए। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस (Delhi Police) ने आरोपी युवक को गिरफ्तार (Arrested) घायलों की पहचान खेतिहर मजदूर लाली (40) और उसकी बेटी रूबी (18) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान रामू (38 साल) के रूप में हुई है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना कापसहेड़ा क्षेत्र की है। यहां आरोपी रामू पीड़ित महिला लाली के पति का दोस्त था, जो अब इस दुनिया में नहीं है। वहीं, आरोपी युवक पीड़ितों के घर के पास ही रहता था। हमेशा आना जाना लगा रहता था। बीती रात आरोपी लाली के घर गया और उसने रूबी से शादी करने का प्रस्ताव सामने रखा। प्रस्ताव सुनते ही लाली गुस्से से आग बगूला हो गई। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई जिसके बाद लाली ने रामू से रूबी से शादी करने से इनकार कर दिया तो उसने दोनों मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं हमला करके भाग रहे रामू को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा कि पीड़ितों के बयानों के आधार पर हमने छावला थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।




