सीएम बघेल ने श्रमिकों के साथ किया नए साल का अभिनंदन, मजदूरों को मिठाई खिलाकर किया कंबल भेंट
रायपुर।
उन्होंने श्रमवीर भाई-बहनों को मिठाई खिलाकर और उन्हें कंबल भेंट कर उनके साथ नए वर्ष की खुशियां बांटी। सीएम बघेल ने इस अवसर पर सभी लोगों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
सीएम बघेल ने इस दौरान कहा कि.. यहां चावड़ी में लोगों को भरपेट भोजन मिल रहा है, स्वच्छता कर्मियों की मेहनत से हमें पुरस्कार मिल रहा है, इन्हें बधाई। नये वर्ष में बुजुर्गों और हमारे पुराधा, हमारे महापुरूषों के सपनों को साकार करना ही मेरा नए वर्ष का संकल्प है।




