छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए ऑब्जर्वर

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

नई दिल्लीः इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने इन दोनों राज्यों के लिए ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। वहीं इस राज्य के चुनाव के लिए राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रताप सिंह को ऑब्जर्वर बनाया है। इसके साथ ही सीएम कांग्रेस ने अशोक गहलोत को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव और मिलिंद देवड़ा को ऑब्जर्वर बनाया है।

बता दें कि इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। पार्टी ने अपने सीनियर नेताओं और मुख्यमंत्रियों को चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button