सीएम विष्णुदेव का मंत्रिमंडल हुआ तैयार, ये नौ विधायक ने ली मंत्री पद की शपथ…

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। आज दोपहर 12 बजे से सीएम विष्णुदेव के नए मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस बात का एलान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद किया है। साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया जाएगा। कुल 9 विधायकों को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

बृजमोहन अग्रवाल
रामविचार नेताम
केदार कश्यप
दयालदास बघेल
लखन देवांगन
श्याम बिहारी जायसवाल
ओपी चौधरी
टंकराम वर्मा
लक्ष्मी राजवाड़े

Share This Article
Leave a review