
राजधानी में महिला से गैंगरेप, फॉर्महाउस बुलाकर दो बुजुर्गों ने दिया घिनौनी वारदात को अंजाम
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला के साथ गैंगरेप की खबर है। सिक्योरिटी एजेंसी के मालिकों ने अपने यहां के एक पूर्व कर्मचारी की पत्नी से रेप किया है। गैंगरेप के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के संबंध में सूत्रों से जानकारी मिली है कि पीड़िता को फॉर्म हाउस में काम बहाने बुलवाया गया था। इसी दौरान आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों में से एक की उम्र 61 और दूसरे की 81 साल बताई जा रही है। एक आरोपी रिटायर्ड प्रोफेसर है, जो कई किताबें भी लिखा चुका है। रातीबड़ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है