
सिर्फ कुर्सी लेने से नहीं चलेगा काम, सदस्यता टारगेट पूरा करें….पीसीसी चीफ की दो टूक
रायपुर: प्रदेश कांग्रेस संगठन ने छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान में तेजी लाने निगम मंडल के अध्यक्षों को भी इससे जुड़ने कहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक लेकर तय समय में 10 लाख सदस्य बनाने के टारगेट को पूरा करने पर जोर दिया। कांग्रेस की सदस्यता अभियान में निगम मंडल अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों की सक्रियता नहीं देखे जाने पर कहा कि उन्हें भी इसमें अपनी भागीदारी निभानी होगी। सदस्यता अभियान का टारगेट पूरा करने उन्हें भी फील्ड में उतरकर सदस्य बनाना होगा। अब तक प्रदेश में लगभग सवा दो लाख सदस्य 75 दिन में बनाए गए हैं। इसे लेकर एआईसीसी ने तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने निगम मंडल अध्यक्षों के साथ चर्चा कर उनकी भूमिका से संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निगम मंडल अध्यक्षों को सदस्यता अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए संगठन के लोगों का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला और ब्लॉक अध्यक्षों केे माध्यम से प्रदेश के सभी 307 ब्लॉक संगठन में सदस्यता बुक पहुंचाई जा चुकी है। बूथ स्तर पर सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान से जुड़ने कहा गया है। 1 नवंबर से शुरू हुए सदस्यता अभियान को लेकर जिलेवार बनाए गए सदस्यों की जानकारी भी दी। मरकाम ने कहा कि टारगेट पूरा करने के लिए सभी जिलों में युद्धस्तर पर काम करने की आवश्यकता है। नगरीय निकाय चुनाव के चलते सुस्ती बताया जाता है कि एक नवंबर से मुख्यमंत्री द्वारा राजधानी से शुरू किए गए सदस्यता अभियान की सदस्यता बुक सभी जिलों और ब्लॉकों में पहुंचाई जा चुकी थी। वहीं इस बीच नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के बाद कई जिलों में इस पर कम ध्यान दिया गया। सदस्य बनाने दिए गए बुक नहीं कटने के कारण दिसंबर माह के अंत तक केवल 9 हजार से कुछ अधिक बिल बुक पीसीसी में जमा हो सके। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने इस सुस्ती पर कार्यसमिति की बैठक में नाराजगी जताई। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते सदस्यता अभियान को लेकर भी पदाधिकारियों के द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने की बात सामने आई। बूथ कमेटी जल्द करें टारगेट पूरा प्रदेश कांग्रेस संगठन ने प्रदेश के 23 हजार 700 से अधिक बूथों को अपने यहां पर जल्द से जल्द सदस्य बनाकर बुक जमा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं यह भी कहा गया है कि जहां पर ऐसा करना संभव न हो वहां पर गूगल एप के माध्यम ये भी सदस्य बनाकर जानकार पीसीसी को भेजें। नए बने सदस्यों से सदस्यता शुल्क बाद में जमा कराने की सुविधा होगी। बताया गया है कि पीसीसी ने अब तक 43 हजार से अधिक सदस्यता बुक प्रदेश में बांटे हैं।
