
सीबीएसई परीक्षा में अहिल्या इण्टरनेशनल स्कूल लाहोद का परिणाम रहा उत्कृष्ट
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अहिल्या इण्टर नेशनल स्कूल लाहोद के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.एस.दास ने बताया कि इस वर्ष सीबीएसई की परीक्षा में रोशनी साहू 91 प्रतिशत, आयुष कुर्रे 85 प्रतिशत, सोफिया माण्डले 81 प्रतिशत के साथ-साथ स्कूल के एक विद्यार्थी को छोड़कर शेष 99 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल किया। एक विद्यार्थी दूसरे स्थान पर रहा। विद्यार्थियो की इस उपलब्धि प्रधानाचार्य व स्कूल के सभी शिक्षक और डायरेक्टर रमाकांत साहू ने मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई व शुभकामनाए दिए है।
