
रायगढ़ ब्रेकिंग : ट्रांसपोर्टरों के झड़प के बॉर्डर 24 घंटे के लिए खोला गया, फंसे भारी वाहनों को मिली राहत
रायगढ़/तमनार। टपरिया बॉर्डर पर उड़ीसा और रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद भारी वाहनों की आवाजाही के लिए बॉर्डर सील कर दिया गया था। प्रशासन ने हालात सामान्य बनाने और दोनों राज्यों में फंसे वाहनों को सुरक्षित निकालने के उद्देश्य से आज बॉर्डर को 24 घंटे के लिए खोलने का निर्णय लिया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, उड़ीसा में फंसी छत्तीसगढ़ की गाड़ियां और छत्तीसगढ़ में फंसी उड़ीसा की गाड़ियां अपने-अपने राज्यों में लौट सकें, इसके लिए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से उड़ीसा और रायगढ़ पुलिस आपसी समन्वय बनाए हुए है, वहीं बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
बताया जा रहा है कि इससे पहली बार करीब लगभग पांच से दिनों से बॉर्डर को सील किया गया था। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, अभी फिलहाल पता नहीं चला है की दोनों राज्यों के प्रशासन के बीच आपसी समझ बनाकर यह निर्णय लिया गया है या फिर एक एक तरफ का निर्णय है किसी भी तरह की अव्यवस्था या तनाव से बचा जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
लेकिन कुछ अनसुलझे सवाल का जबाब जनता को मिले या ना मिले: क्या दोनों तरफ के प्रशासन मिलकर निर्णय लिया है..?क्या स्थानीय प्रशासन का एक तरफ का निर्णय है…? क्या एक बार फिर धनबल का का उपदेश है…? झड़प में शामिल मुख्य लोगो की गिरप्तारी अब तक क्यों नहीं हुई और कबतक होंगी..? आखिर पुरे मामले का स्थाई हल कब निकलेगा…? या कोई ऐसा है जो दोनों जगह के ट्रांसपोटरों के बिच फायदा उठा रहा है….? और कई अनगिनत सवाल है जिसका जबाब जरूरी है
