सी एम की सभा के बाद पानी टैंकर गायब अंजोर दास ने टैंकर चोर को पकड़ने की मांग
बेमेतरा =कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंजोर दास ने आवेदन देकर साग्राम पंचायत ठेंगा भाट को मिले पानी टैंकर की चोरी का आरोप लगाते हुए नवागढ़ विधानसभा में 15 वे वित्त एवम खनिज मद से गत 22 माह में मिले पानी टैंकर की भौतिक सत्यापन की मांग करते हुए टैंकर चोर को पकड़ने का आग्रह किया है, अंजोर दास ने बताया कि ग्राम पंचायत ठेंगा भाट को पानी टैंकर मिला जिसका पंचायत में सप्लायर ने फोटो कराया, इसी साल जुलाई में मुख्यमंत्री विष्णू देव साय का आगमन हुआ तो पंचायत का टैंकर दाढ़ी मंगवाया गया, सभा के कुछ दिन बाद जब पंचायत ने टैंकर वापस लाना चाहा तो पता चला कि दाढ़ी में पानी टैंकर नही है, अंजोर दास ने कहा कि स्थानीय आयोजन के नाम से जब टैंकर की खोज की गई तब आम लोगो को पता चला कि टैंकर गायब है, कांग्रेसी नेता ने कहा कि नवागढ़ विधानसभा में चोरी नही डकैती हो रही है गत 22 माह में खनिज मद, 15 वे वित्त से खरीदे गए टैंकर का आबंटित ग्राम पंचायत के अनुसार से भौतिक सत्यापन होना चाहिए, दो गुने दाम पर की सरगना ने कारोबार किया आम लोगो को बताया जाएगा, कलेक्टर से आग्रह किया गया है कि दाढ़ी से टैंकर गायब करने वाले या कराने वाले चोर को पकड़कर ग्राम पंचायत को टैंकर वापस दिलाए l
*टैंकर नही है*
सी एम की सभा में जितने टैंकर आए थे दुसरे दिन मौके में नहीं थे, सभा के लगभग एक पखवाड़े बाद ग्राम पंचायत से टैंकर मांगने लोग आए थे तब पता चला कि टैंकर गायब है l
आर के ध्रुव सी एम ओ नपा दाढ़ी


