
सुकमा 24 जुलाई 2021। बचपन का प्यार मेरा भूला नहीं जाना रे….स्कूल में गाया स्कूली बच्चे का ये गाना देश में खूब वायरल हो रहा है। बहुत कम लोगों को ये मालूम होगा कि वायरल ब्वाय का नाम सहदेव हैं, और वो घोर नक्सल प्रभावित छिंदगढ़ ब्लाक के उरमापाल गांव का रहने वाला है। सोशल मीडिया सिलेब्रेटी बना सहदेव का गाना इतना वायरल हुआ है कि अब देश भर में इसे शेयर किया जा रहा है। इधर मशहूर बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने भी सहदेव को साथ गाने के लिए बुलाया है।




