सुकमा में पुना नर्कोम अभियान का बड़ा असर, 24 नक्सलियों ने किया सरेंडर

1 Min Read

सुकमाःछत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल द्वारा लगातार आपरेशन चलाए जा रहे है। सुकमा जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पुना नर्कोम अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। किस्टाराम इलाक़े में सक्रिय 24 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। एसपी सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार ये सभी नक्सली पोटकपल्ली कैम्प में कोबरा 208, 204 CRPF 212वीं व जिला बल के सामने सरेंडर किया है। इन नक्सलियों ने कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment