जनसंपर्क विभाग के द्वारा सन्ना तहसील के बाजारडाड़ में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी, शिविर में आमजनों को दी जा रही है विभागीय योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणजनों ने कहा कि उन्हें प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के संबंध में मिल रही है जानकारी
जशपुरनगर 21 दिसम्बर 2021
[img-slider id="274450"]
/राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा सन्ना तहसील के बाजारडांड में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। फोटो प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, महिला उत्थान के लिए संचालित योजनाऐं, लघु वनोपज की खरीदी से लाभ, तेन्दूपत्ता संग्रहण, पेयजल आपूर्ति, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, धनवंतरी योजना, गोधन न्याय योजनांतर्गत गोबर खरीदी, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, परंपरागत निवासियों को न्याय, छोटे भू-खण्डों की खरीदी-बिक्री शुरू, लॉकडाउन में मनरेगा बना रोजगार का सबसे बड़ा साधन, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, सार्वभौम पीडीएस इत्यादि को प्रदर्शित करते हुए राज्य में लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी दी गई है। प्रदर्शनी स्थल में विभिन्न योजनाओं से संबंधित ब्रोशर, पुस्तक, पाम्पलेट इत्यादि का वितरण भी किया जा रहा है।प्रदर्शनी में सन्ना निवासी श्री कृष्ण राम, इमैल कुजूर, सुरेन्द्र, लोढ़ेना ग्राम के श्री सुन्दर तिर्की, डोम के श्री करमुराम, कोपा के श्री रामलाल, खैरपाठ के श्री परेश्वर, हर्राडीपा के श्री देवानंद, सरडीह के श्री मुकेश कुमार, चन्दाडीपा के श्री नरपाल सहित अन्य ग्रामीणों ने फोटो प्रदर्शनी अवलोकन करते हुए छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में आकर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली है और वे गांव में जाकर भी इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणजनों को देंगे ताकि अधिक से अधिक लोग शासन की योजनाओं का लाभ उठा सके।



