न्यूज़

भागने के बहाने प्रेमी को बुलाकर पति के हाथों मरवा डाला, पैसे भी लूटे…और उसके बाद

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

जशपुर। जशपुर जिले में एक शादीशुदा महिला ने पति के साथ मिलकर अपने बॉयफ्रेन्ड को मार डाला। आरोपी महिला ने युवक को साथ भागने के बहाने बुलाया था। फिर जैसे ही युवक मौके पर गया तो महिला के पति ने युवक पर टंगिया से कई वार किए। महिला ने भी रस्सी से युवक का गला घोंट उसे मार डाला। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानाकारी के मुताबिक, 4 अप्रैल को बासनताला सुखबासुपारा बेलटोली रोड पर एक युवक की लाश खून से लथपथ हालत में सुबह पड़ी मिली। आस-पास के लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान सोनू यादव के रूप में हुई थी। सोनू बासनताला का रहने वाला था। पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि उसके 2 बच्चे भी हैं।

गांव की ही युवती से अवैध संबंध जिस तरह से युवक का शव पर टंगिए से वार के निशान थे उससे स्पष्ट हो गया था कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक सोनू यादव गांव के ही बनडीपा मोहल्ले में जाया करता था। यहां उसकी पहचान सावित्री बाई चौहान से हुई थी। जान पहचान के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों के बीच अवैध संबंध था। इस बात का पता चलने के बाद पुलिस ने तुरंत ही सावित्री को हिरासत में लिया था। पूछताछ सावित्री के जानकारी देने के बाद पुलिस ने उसके पति को भी गिरफ्तार कर लिया है और मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी दंपती का भी एक बच्चा है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल टंगिया, मोबाइल बरामद किया है। साथ ही सोनू से लूटे के 12 हजार रुपए जब्त किया गया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button