सुहागरात से पहले पति को मिली पत्नी के बलात्कार की वीडियो…, पैरों तले से खिसक गई जमीन

चंडीगढ़ : हरियाणा के पलवल जिले में एक महिला के साथ हुए बलात्कार का वीडियो उसके पति को मिलने के बाद उसकी शादी कुछ चंद घंटों के भीतर ही टूट गई। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर बलात्कार के नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

दरअसल, पलवल जिले में एक महिला के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली और शादी होने के बाद वो वीडियो उसके पति को सेंड कर दी।  जांच अधिकारी ASI सुमित्रा के मुताबिक, एक महिला ने पुलिस शिकायत दी है कि बीती छह मार्च को उसकी शादी फरीदाबाद के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। उसी दिन गांव के रहने वाले एक युवक ने उसका बलात्कार के दौरान बनाया गया वीडियो उसके पति को भेज दिया, जिससे उसकी शादी टूट गई।

महिला का आरोप है कि अक्टूबर 2021 को जब वह अपने चाचा के घर पर थी। उसी बीच आरोपी युवक और उसके दो साथियों ने चाकू दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। दोनों युवकों ने उसकी बलात्कार के दौरान की वीडियो बना ली। फिलहाल पुलिस पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन करने में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a review