
सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराई बस, 12 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस दुर्घटना में करीब 12 यात्री घायल हो गए हैं।
बिहार से अंबिकापुर जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, बस बिहार से अंबिकापुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान लटोरी चौकी क्षेत्र के कल्याणपुर नवापारा के पास यह हादसा हुआ।
4 यात्रियों की हालत गंभीर
हादसे में घायल 12 यात्रियों में से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है।
इलाज जारी, प्रशासन अलर्ट
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर घायलों को विशेष निगरानी में रखा गया है और सभी का इलाज जारी है।
प्राथमिक जांच में बस की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।


