देश विदेशहेल्थ

सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ख्याल, जानें सही उपयोग विधि

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कोरोना महामारी के कारण सैनिटाइजर हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. हैंड सैनिटाइजर आपको सुरक्षित रखने में मदद करता है. ये वायरस और बैक्टीरिया को फैलने से रोकता है. WHO और CDS ने साबुन से हाथ धोने के अलावा 60 प्रतिशत अल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइजर इस्तेमाल करने की सलाह दी है. सैनिटाइजर का इस्तेमाल आप साबुन या पानी न उपलब्ध होने पर कर सकते हैं. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सैनिटाइजर का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सैनिटाइजर को इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है. आइए यहां जानें.

सैनिटाइजर इस्तेमाल करने का सही तरीका सैनिटाइजर हाथों पर लगाने के बाद तब तक रगड़ें जब तक ये सूख न जाए. अल्कोहल वाले सैनिटाइजर को आंखों से दूर रखें. बच्चे जब सैनिटाइजर इस्तेमाल करें तो उन पर नजर रखें. सैनिटाइजर को सूखने से पहले उसे पोंछे नहीं वरना ये कीटाणुओं के खिलाफ सही तरीके से काम नहीं करेगा. अल्कोहल वाले सैनिटाइजर 40 डिग्री से अधिक तापमान में न रखें. सैनिटाइजर गलती से भी मुंह में न डाले वरना पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है.

 

 

 

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button