अन्यदेश विदेश

सोना-चांदी छोड़ अब नींबू पर हाथ साफ कर रहे चोर, बाजार में मचाया उत्पात, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जयपुर,राजस्थान में पुलिस ने जयपुर की विख्यात मुहाना सब्जी मंडी से नींबू से भरे दो बॉक्स चुराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक से 13 किलो नींबू बरामद किये गए हैं।

पुलिस के बयान के अनुसार, इस बारे में शुक्रवार को परिवादी ने मामला दर्ज करवाया था कि अज्ञात चोर 12 व 20 अप्रैल को उनकी दुकान से नींबू के दो बॉक्स चुरा ले गया।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी नवीन को गिरफ्तार किया और उससे नींबू का एक बॉक्स (13 किलो) बरामद किया। घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक मुहाना मंडी में भीड़ का फायदा उठाकर सब्जी व फलों के बॉक्स व कार्टन चोरी कर ई-रिक्शा में भरकर ले जाता है। आरोपी चोरी का सामान मंडी के बाहर कम दाम पर बेच देता है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button