
कलेक्टर ने कहा कि 01 सप्ताह के अंदर जांच प्रस्तुत करें
जशपुरनगर 29 मई 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने सोशल मीडिया में जिला अस्पताल जशपुर में पिछले 2 वर्षाें में क्रय नियमों के पालन न करते हुए विभिन्न सामग्रियों का क्रय करने की शिकायत पर, जांच समिति गठित की है। जिसमें जांच अधिकारी जिला पंचायत सीईओ जशपुर, जिला कोषालय अधिकारी जशपुर व लेखा अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर को बनाया गया है। उन्होंने जांच समिति को निर्देशित किया है कि जिला अस्पताल में पिछले 02 वर्षाें से क्रय किए गए विभिन्न सामग्रियों का भण्डारण क्रय नियम के तहत जांच कर 01 सप्ताह के अन्दर अधोस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करेे।




