छत्तीसगढ़

सीएम बघेल ने श्रमिकों के साथ किया नए साल का अभिनंदन, मजदूरों को मिठाई खिलाकर किया कंबल भेंट

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह नववर्ष के पहले दिन राजधानी रायपुर के कोतवाली चावड़ी के मेहनतकश मजदूरों के साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष का अभिनंदन किया।

उन्होंने श्रमवीर भाई-बहनों को मिठाई खिलाकर और उन्हें  कंबल भेंट कर उनके साथ नए वर्ष की खुशियां बांटी। सीएम बघेल ने इस अवसर पर सभी लोगों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

सीएम बघेल ने इस दौरान कहा कि.. यहां चावड़ी में लोगों को भरपेट भोजन मिल रहा है, स्वच्छता कर्मियों की मेहनत से हमें पुरस्कार मिल रहा है, इन्हें बधाई। नये वर्ष में बुजुर्गों और हमारे पुराधा, हमारे महापुरूषों के सपनों को साकार करना ही मेरा नए वर्ष का संकल्प है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button