स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत

बिप्लब कूण्डु
पखांजूर-शिक्षक एलबी संवर्ग को उनके प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन, वेतन निर्धारण विसंगति दूर कर, क्रमोन्नति, पदोन्नति, करने की मांग
पदोन्नति संशोधन पीड़ित शिक्षकों को संशोधित शाला में मिलेगी पदस्थापना छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक एल बी संवर्ग के मांगो को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का टीचर्स एसोसिएशन ने मुलाकत करके बुके भेंट कर स्वागत किया, तथा मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में मांग किया गया है कि पूर्व सेवा शिक्षा कर्मी के पद पर प्रथम नियुक्ति के आधार पर पुरानी पेंशन हेतु कुल सेवा अवधि की गणना किया जावे।एनपीएस कटौती अप्रैल 2012 से प्रारंभ किया गया था। पेंशन निर्धारण हेतु अर्हकारी सेवा 33 वर्ष के स्थान पर केंद्र सरकार की तरह 20 वर्ष किया जावे। सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर किया जावे। पूर्व सेवा अवधि प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर क्रमोन्नति वेतन मान प्रदान किया जावे। प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, शिक्षक, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, व्याख्याता, प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति किया जावे। केंद्र सरकार द्वारा देय तिथि जुलाई 2023 से लंबित 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता प्रदान किया जावे।
पदोन्नति संशोधन पश्चात सहायक शिक्षकों द्वारा शिक्षक व प्रधान पाठक के पद पर कार्यभार करते हुए सेवाएं दी गई थी, उक्त अवधि में उन्हें संशोधित शाला से कई माह का वेतन भुगतान भी किया गया है, तत्पश्चात उन्हें संशोधित शाला से पृथक किया गया है, वर्तमान में ऐसे पीड़ित शिक्षकों को विगत 4 माह से वेतन भुगतान नही हुआ है, जिससे वे समस्या ग्रस्त है। पदोन्नति संशोधित शाला में स्थायी पदस्थापना का लिखित आदेश जारी करते हुए विगत 4 माह के वेतन भुगतान किया जावे, शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पदोन्नति संशोधन पीड़ित शिक्षकों को सोमवार को शाला में ज्वाइनिंग कराया जाएगा।वही संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर द्वारा 18 माह पूराना बिना कौन्सिलिंग वाले533 शिक्षकों की सुची को गलत तरीके से शामिल करने पर इसकी जांच कर दोषी तत्कालीन अधिकारी के विरूध कार्यवाही करते हुये इनका नाम विलोपित करने की मांग का ज्ञापन भी सौंपा प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान,सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी,कांकेर जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला, दुर्गुकोंदल सचिव किशोर विश्वकर्मा कांकेर दीन दयाल ध्रुव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button