
‘माँ अगले जन्म में तेरा बेटा बनकर अधूरे काम पूरे करूँगा..’, लिखकर युवक ने कर लिया सुसाइड
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करोना महामारी के दौरान नौकरी जाने के कारण एक युवक ने सुसाइड कर लिया. मौके पर पुलिस ने एक सोसाइड नोट बरामद किया, जिसमें उसने लिखा, “मां अगले जन्म में आपका बेटा बनाकर अधूरे काम पूरे करूंगा.” जानकारी के अनुसार, शहर के थाना अलीगंज का निवासी 30 वर्षीय युवक रत्नेश अपनी पत्नी सौम्या और बेटी संग रहता था. घर में मां और पिता श्यामलाल भी साथ ही रहते थे.
घटना वाले दिन सुबह जब देर तक रत्नेश के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो पिता ने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया, जहां देखा गया कि उनके बेटे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना वाले दिन युवक की पत्नी और बेटी मायके गए हुए थे. युवक ने मारने से पहले एक सुसाइड नोट लिख छोड़ा था, जिसमें रत्नेश ने लिखा था कि, ‘मां मुझे माफ़ कर देना. मेरी बेटी का ध्यान रखना और जो काम इस जन्म में न कर सका, अगले जन्म में आपका बेटा बनकर सब पूरे कर दूंगा.’
हालांकि, परिजनों के अनुसार, बेटे की कोरोना काल में नौकरी चली गयी थी. उसके बाद काफी मशक्कत के बाद भी नौकरी नहीं मिली. बहुत कोशिश की, किन्तु फिर भी कोई भी कमाई का जरिया नहीं मिला, जिसके बाद से वह तनाव में रहने लगा था. पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर के अनुसार, युवक ने आत्महत्या की है और सोसाइड नोट छोड़ा है. मामले की जांच जारी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
