देश विदेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख, कहा- बड़ी राजनीतिक क्षति

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

रायपुर। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उनका इलाज गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह उनका निधन हो गया। अजीत सिंह के निधन से राजनैतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोद प्रमुख चौधरी अजीत सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। उनका जाना उत्तरप्रदेश सहित देश की एक बड़ी राजनीतिक क्षति है। मेरी संवेदनाएं @jayantrld

जी और पूरे परिवार के साथ हैं। ईश्वर हिम्मत दें। ॐ शांति:

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button