अन्यछत्तीसगढ़देश विदेश

स्टील प्लांट लगाने को लेकर हो रहा जोरदार विरोध….. ग्रामीणों ने कहा किसी भी कीमत पर नहीं लगने देंगे स्टील प्लांट

जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड कांसाबेल के ग्राम पंचायत टाँगरगांव में लगभग साढ़े 6 करोड़ की लागत से लगने वाला मां कुदरगढ़ी स्टील प्लांट ने नया मोड़ ले लिया है। कुछ दिन पूर्व ही पूर्व मंत्री गणेश राम भगत टाँगरगांव स्टील प्लांट को लेकर ग्रामीणों की राय जानने टाँगरगांव पहुंचे थे उसी दौरान कार्यक्रम के बाद प्लांट के समर्थकों ने विवाद खड़ा कर दिया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हम किसी भी कीमत पर स्टील प्लांट नहीं लगने देंगे। दरअसल स्थानीय रहवासी आदिवासी जन इस प्लांट के बनने को लेकर विवाद कर रहे हैं उनका कहना है कि इलाके में प्लांट के बनने से अशांति मिलेगी और साथ ही साथ प्रदूषण भी होगा एवं स्थानीय रहवासी प्लांट के निर्माण को लेकर जमकर विरोध कर रहे हैं वहीं राजनीतिक दल भी जमकर विरोध कर रही है।

Show More
Back to top button