
स्टेज पर ही हो गई दूल्हा और दुल्हन के बीच लड़ाई, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए थप्पड़, देखें ये वीडियो
नई दिल्लीः सोशल मीडिया में इन दिनों शादी से संबंधित कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे है। इनमें कई मजेदार होते है तो कई वीडियो किसी घटना से संबंधित होते है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस तरह के वीडियो को भी जमकर शेयर भी करते है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दूल्हा और दुल्हन एक दुसरे को थप्पड़ मारते नजर आ रहे है।
शादी से जुड़े इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर जयमाला के लिए पहुंच जाते हैं। फिर मिठाई खिलाने की रस्म शुरू हो जाती है। दूल्हा इंटरेस्ट नहीं लेता इससे दुल्हन को पारा चढ़ जाता है और वो उसके चेहरे पर मिठाई घिस देती है। दूल्हा उसकी हरकत से नाराज होकर भरी महफिल में थप्पड़ रसीद कर देता है। फिर क्या था देखते ही देखते दोनों में जमकर चांटे चलने लगते हैं। कभी दुल्हन अपने दूल्हे को तो कभी दूल्हा अपनी दुल्हन को चांटे मारता दिख रहा है। दोनों की इस हरकत पर पूरा सोशल मीडिया हैरान है।
दूल्हा-दुल्हन शादी के दिन जिस तरह से एक दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर रहे हें उसे देख सारे गेस्ट हैरान रह गए और माथा पकड़कर बैठ गए। इस वीडियो को only।_।sarcasm_ नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स धड़ाधड़ रिएक्शन दे रहे हैं।


