स्ट्रीट फूड कल्चर: इंदौर की तरह रायपुर में भी खाऊ गलियां, रात तक लग रही भीड़

इंदौर की तर्ज पर राजधानी रायपुर में भी स्ट्रीट फूड का कल्चर तेजी से बढ़ रहा है। वहां खाऊ गली फेमस है। इसी तरह रायपुर में भी अलग-अलग सड़कों पर नाइट चौपाटियां शुरू हुई हैं। हाल में ही साइंस कालेज मैदान पर शुरू हुई चौपाटी आम शहरवासियों के बीच खासी लोकप्रिय

[img-slider id="274450"]

आती-जाती गाड़ियां के बीच चौपाटी में बैठकर गर्मा-गर्म स्नैक्स और फास्ट फूड का लुत्फ उठाना लोगों को महानगर जैसा फील कराता है। यहां पार्किंग के लिए काफी जगह है। इसलिए कॉलेज जाने वाले और विवि हास्टल में रहने वाले युवाओं के लिए यह शाम का वक्त बिताने की पसंदीदा जगह बन गई है। बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ भी पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button