स्त्री सुख पाने के लिए इस ग्रह को ऐसे करें मजबूत, जानें भौतिक सुखों के दाता शुक्र की शान्ति के मंत्र और उपाय

प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शुक्र ग्रह का बहुत बड़ा योगदान होता है। क्योंकि शुक्र के कारण ही जातक भोग-विलास, सौन्दर्य, माधुर्य, शारीरिक और सभी प्रकार के भौतिक सुखों को प्राप्त करता है। अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह का दोष लग जाए तो उसका जीवन नीरस हो जाता है और वह जातक सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक सुखों से वंचित हो जाता है। इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में शुक्र का मजबूत स्थिति में होना आवश्यक होता है। अगर आपका शुक्र कमजोर है तो आपका समाज में भी सम्मान प्राप्त नहीं होगा। वहीं जातक को स्त्री सुख पाने के लिए भी शुक्र को बलवान बनाए रखने की जरुरत होती है। इसीलिए जातक को हमेशा शुक्र ग्रह को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने खानपान-आचरण आदि पर विशेष ध्यान रखना चाहिए और शुक्र के मंत्रों का जाप करना चाहिए। जिससे हमें शुक्र ग्रह के द्वारा प्रदत्त शुभ लाभ जीवनभर प्राप्त होते रहें। तो आइए जानते हैं शुक्र ग्रह को मजबूत यानि शुक्र ग्रह की शांति के लिए किए जाने वाले मंत्र जाप के बारे में…

[img-slider id="274450"]

शुक्र का वैदिक मंत्र ॐ अन्नात्परिस्रुतो रसं ब्रह्मणा क्षत्रं पयः सोमं प्रजापति! ऋतेन सत्यमिन्द्रियं वियान शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु!! शुक्र का पौराणिक मंत्र ॐ हिम कुन्द मृणालाभं दैत्यानां परमं गुरूम् सर्व शास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम्! शुक्र का तांत्रिक मंत्र ॐ द्रां, द्रीं दौं सः शुक्राय नमः! स्त्री सुख के साथ-साथ सभी प्रकार के भोग-विलास और भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए जातक को शुक्रवार के दिन शुक्र के इन मंत्रों का लगातार 16000 बार जप करना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह के ये मंत्र सिद्ध हो जाते हैं और जातक की आकर्षण शक्ति बढ़ जाती है। तथा जातक को शुक्र के शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

शुक्र गायत्री मंत्र ॐ भृगुराजाय विद्महे दिव्य देहाय धीमहि तन्नो शुक्र प्रचोदयात्!! शुक्र का दान शुक्र ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए आप चांदी चावल, सुवर्ण, दूध, दही, श्वेत वस्त्र, श्वेत घोड़ा, श्वेत पुष्प, श्वेत फल, सुगन्धित पदार्थ, दक्षिणा आदि का दान करें। शुक्र का रत्न शुक्र ग्रह हेतु हीरा धारण किया जाता है! शुक्र के अन्य उपाय शुक्रवार का व्रत धारण करना चाहिए! कुष्ट रोगियों को शुक्रवार के दिन खिचड़ी खिलाना शुभ होता है! शुक्रवार को माता संतोषी की पूजा कर श्वेत चन्दन का तिलक लगायें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button