न्यूज़

अब खतरे में है ननिहाल ,कौन सुधि लेगा हालचाल…

रायगढ़ : एक ओर बघेल सरकार भेट मुलाकात के माध्यम से आम जन से रूबरू होने का प्रयास कर रही है वही दूसरी ओर जिला प्रशासन असलियत छुपा रही है। देश का भविष्य ,ननिहाल की हालत देख लगता है यही है छत्तीसगढ़ की पहचान। जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूर लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र का आदिवासी गांव लामीदरहा के प्राथमिक शाला भवन पिछले 2 वर्ष से जर्जर स्थिति में है। वही पिछले वर्ष ही भवन के छत भरभराकर कर गिर गया था। इस घटना को लेकर स्कूल के प्रधान पाठक ,ग्राम सरपंच और ग्रामीणों ने कई बार लैलूंगा विधायक कलेक्टर व मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन देकर नए भवन स्वीकृति की मांग करते आ रहे हैं। बार बार पत्र व्यवहार के बाद भी प्रशासन के कानों में जूं तक नही रेंग रही है। वही जिला शिक्षा अधिकारी आर पी आदित्य से जब इस जर्जर स्कूल को लेकर पक्ष जानने की कोशिश की गई है तो उन्होंने इसकी जानकारी नही होने की बात कहकर बला टाल दी और कैमरे के समाने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया ।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button