स्वतंत्रता दिवस एवं 19 अगस्त 2021 को मोहर्रम को शुष्क दिवस घोषित किया, स्वतंत्रता दिवस एवं मोहर्रम को जिले की सम्पूर्ण देशी-विदेशी मंदिरा दुकाने पूर्णतः बन्द रखे जाने के निर्देश

जशपुरनगर 13 अगस्त 2021/छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस एवं 19 अगस्त 2021 को मोहर्रम को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। अतः जिले की सम्पूर्ण देशी-विदेशी मंदिरा दुकाने एवं कमान्डेट-18, बी.एन.सी.आर.पी.एफ. जशपुर को स्वीकृत एफ.एल.8 लायसेंस को 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अर्थात 14 अगस्त 2021 की रात्रि 10 बजे से 16 अगस्त 2021 को सुबह 9 बजे तक एवं 19 अगस्त 2021 को मोहर्रम के अवसर पर अर्थात 18 अगस्त 2021 की रात्रि 10 बजे से 20 अगस्त 2021 को सुबह 9 बजे तक पूर्णतः बन्द रखे जाने हेतु आदेशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button