न्यूज़रायगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर पत्थलगांव प्रेस क्लब के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में मरीजों कोफल,मिक्चर ,बिस्कुट, ब्रेड का किया वितरण

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पत्थलगांव:—– स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्थलगांव प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिजनों को जलपान,नाश्ता, बिस्किट, ब्रेड, फल आदि की व्यवस्था कराई गई।पत्थलगांव प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि मरीज अपने घरों से दूर रहते हैं.ऐसे में उनकी सेवा करना हमारा धर्म है. उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. इस दौरान सिविल अस्पताल के डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई।इस अवसर पर जितेंद्र गुप्ता, श्याम नारायण गुप्ता ,जितेंद्र सोनी ,मनोज अग्रवाल, संजय तिवारी, बाबर खान, हरि जयसवाल, हैप्पी भाटिया ,विवेक तिवारी,नीरज गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, दीपेश रोहिला, बंटी समेत अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।विदित हो की 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में तिरंगा झण्डा फहरा कर खुशियां मनायी जा रही हैं। पत्थलगांव प्रेस क्लब द्वारा भी समस्त प्रशासनिक भवनों में झण्डारोहण में अपनी उपस्थिती सुनिश्चित करते हुवे जगह जगह बच्चों को मिठाई इत्यादि का वितरण किया गया

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button