देश विदेश

असानी’ के तूफान में बहकर आया सोने से मढ़ा रथ, अधिकारी ने कही ये बात

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

देश के कई समुद्री इलाकों में इन दिनों चक्रवात असानी (Cyclone Asani) का असर देखने को मिल रहा है. बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अब आंध्रप्रदेश (Andhra Pradesh) की ओर बढ़ रहा है. इस बीच आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम इलाके में तूफान की वजह से समुद्र में उठी लहरों के बीच एक सोने का रथ (Gold Coloured Chariot) बह आया है. ये रथ कहां से बहकर आया इस बात की जानकारी अभी तक नहीं हुई है.

श्रीकाकुलम जिले के सुन्नापल्ली तट पर मिला रथ

जानकारी के मुताबिक, ये सोने का रथ श्रीकाकुलम जिले के सुन्नापल्ली तट पर मिला है. रथ के म्यांमार, मलेशिया या थाईलैंड से बहकर यहां पहुंचने की बात कही जा रही है. वहीं इलाके के SI नौपाड़ा ने बताया कि शायद यह रथ किसी दूसरे देश से आया हो. हमने इंटेलिजेंस और उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है.

स्थानीय लोगों ने रस्सियों से बांधकर रथ बाहर निकाला

इस रथ पर सोने की चादर चढ़ी है. इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि रथ समुद्र की लहरों के बीच बहता हुआ तट के करीब पहुंचा. इसे देखकर स्थानीय लोगों ने उसे समुद्र से बाहर निकाला. स्थानीय लोगों ने रथ को रस्सियों से बांधकर किनारे तक पहुंचाया.

असानी से निपटने के लिए 50 टीमें तैनात

बता दें कि चक्रवाती तूफान असानी से निपटने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (NDRF) ने कुल 50 टीमों को तैनात किया है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात के 11 मई की दोपहर तक काकीनाड़-विशाखापत्तनम तटों के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने का अनुमान है.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button