न्यूज़

स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा हरबंस सिंह बग्गा के स्मृति मे भीषण गर्मी से राहत देने सबसे भिड़ग्रस्त क्षेत्र मे दो वॉटर कूलर मशीन कि गई स्थापित

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


बिलासपुर //तखतपुर मई महीने के भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा तखतपुर के मंडी चौक एवं बस स्टैंड में वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ एवं विशेष सहयोगी वरिष्ठ समाजसेवी परमजीत सिंह बग्गा (रिंकू) सहित नगर पालिका के पार्षद एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के जनहितकारी कार्य की सराहना की. इसे समाज सेवा की प्रेरणादायक पहल बताया।
इस पुनीत सेवा कार्य में स्वयं सिद्धा फाउंडेशन की संस्थापिका ऋतु साहू, अध्यक्ष चंचल सलूजा, सचिव नवीन चंद्र दुबे, आदर्श सराफ, श्वेता सिंह, रम्या सुभाष, विजय लक्ष्मी एवं विमला रजक सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं आम नागरिकों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। स्वयं सिद्धा फाउंडेशन भविष्य में भी समाजहित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।

Show More
ANIL SHUKLA

ANIL SHUKLA

REPORTER

◾जिलाध्यक्ष - छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन, रायपुर

Back to top button