छत्तीसगढ़न्यूज़

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के खिलाफ सोशल मीड़िया में भ्रामक खबर प्रसारित करने वाला पत्रकार गिरफ्तार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के खिलाफ सोशल मीड़िया में भ्रामक खबर प्रसारित करने वाले पवन न्यूज़ पोर्टल पर शिकायत प्रार्थी राजेन्द सिंह परिहार ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंह देव के मीडिया सलाहकार के पद पर कार्यरत है। दिनांक 26.02.22 को पवन न्यूज पोर्टल द्वारा स्वास्थ्य मंत्री जी के संबंध में भ्रामक न्यूज प्रसारित किया गया जो पूर्णतः असत्य एवं तथ्यहीन है, जो कि माननीय मंत्री जी की छबि धूमिल करने का प्रयास है। जिस पर उक्त न्यूज प्रसारित करने वाले आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 124/22 धारा 504, 505(1)(बी), 505(2) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी पवन कुमार बंजारे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – पवन कुमार बंजारे पिता चुफु राम बंजारे उम्र 34 साल निवासी सुभाष चौक ग्राम व पोस्ट डूण्डेरा थाना उतई जिला दुर्ग।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button