स्वास्थ्य विभाग के सचिवीय सहायक एन.टी.ई.पी. का सेवा हुआ समाप्त, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्यो में लापरवाही, अनियमिता, उदासीनता, निर्देशों की अवहेलना तथा दुर्व्यवहार की पुष्टि होने पर तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त किया
जशपुरनगर 24 अगस्त 2023/
उल्लेखनीय है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सचिवीय सहायक एन.टी.ई.पी. श्री राजकिशोर सिंह खड़ग को विभागीय कार्यो के निर्वहन में बरती जा रही लापरवाही, अनियमिता, उदासीनता एवं उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना तथा दुर्व्यवहार के संबंध में पत्र के माध्यम से अपना पक्ष रखने हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया गया। श्री खड़ग के द्वारा कलेक्टर के समक्ष संतोषप्रद प्रस्तुत जवाब नहीं किया गया और उनके कार्य सम्पादन में अनियमितता एवं लापरवाही के संबंध में विभिन्न तथ्यों की पुष्टि होना पााया गया।



