सारंगढ़-बिलाईगढ़ भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं गृहमंत्री का फूंका पुतला

सारंगढ़:- भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष सुभाष जालान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय जवाहर नायक के नेतृत्व में आज जिले के मुख्य चौराहे भारत माता चौक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला फूंका गया। दो दिन पहले बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा के बिरनपुर में हुए साहू समाज के होनहार युवक भाई भुनेश्वर साहू के निर्मम हत्या किए जाने के बाद वहां घटना स्थल पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव सहित बड़े नेताओं एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पीड़ित परिवार से मिलने से रोके जाने तथा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, ज्योति पटेल, अमित अग्रवाल, भाजयुमों जिलाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, द्वारिकाप्रसाद साहू, रामनारायण देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंयक अग्रवाल जी, जिला महामंत्री द्वय धीरज सिंह राजा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विंशु शर्मा, सुमेश बंजारे, दुर्गेश यादव, मयूरेश केशरवानी, देव कुमारी, चंचला महिलाने, ललिता निराला, लालू शर्मा, पूरेन्द्र मल्होत्रा, पंकज सरजाल, सतीष रात्रे, उमेश निराला, हितेश, अक्षत सहित जिले एवं प्रदेश के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button