हंडा मिलने की खबर सुनकर किसान के खेत में उमड़ी भीड़

भूपेंद्र गोस्वामी
आपकी आवाज

हंडा मिलने की खबर सुनकर किसान के खेत में उमड़ी भीड़ खोल कर देखा तो निकला….
गोबरा-नवापारा से लगे धमतरी जिले के बुढेनी खार में मंगलवार को हंडा मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग यह जानने को

से कितना माल निकला    ग्रामीणों से जानकारी मिलते ही बड़ी करेली चौकी प्रभारी संतोष साहू भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंडा और उससे निकले माल को जब्त कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि बुढेनी के कृषक छबिराम निषाद के खेत मे हंडा मिलने की जानकारी प्राप्त हुई थी। खेत से एक पीतल का पुराना हंडा बरामद हुआ है जिसका  वजन तकरीबन 25 किलो है। हंडा के ऊपर नटबोल्ट वाला ढक्कन लगा हुआ था जिसे जब्त कर लिया गया है।
   पुलिस ने बताया कि हंडा का ढक्कन खुला हुआ था। उसमें से कुछ कौड़ियां और नारियल निकला है। हंडा को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है। खजाना मिलने की आस लिए आई भीड़ भी इसके बाद निराश होकर घर लौट गए।
पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर हंडा वहां पहुंचा कैसे। क्या ये हंडा आसपास जमीन की खुदाई से निकला है। जिसे खाली होने पर निकालने वाले खेत मे ही फेंक कर चल गए या फिर किसी दूसरी जगह से हंडा को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर इस हरकत के पीछे इससे जुड़े लोगों की क्या मंशा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button