पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज हुआ ये बदलाव, जानिए क्या है नए दाम?

पेट्रोल डीजल के दामों में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे परिवर्तन होता है। सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि। प्रातः 6 बजे से ही नई दरें लागू कर देती है। फिलहाल बीते 13 दिनों से पेट्रोल डीज़ल के दामों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 90.40 रुपये पर स्थिर है। वहीं, एक लीटर डीजल का दाम 80.73 रुपये है।

[img-slider id="274450"]

 

मार्च में पेट्रोल एवं डीजल के दामों में तीन बार कटौती हुई थी। इस कटौती के पश्चात् पेट्रोल केवल 61 पैसे और डीजल 60 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। वहीं फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल की कीमत में 16 किस्तों में वृद्धि हुई थी। उससे यह 04.74 रुपये महंगा हो गया था। वहीं यदि डीजल की बात करें तो 16 दिनों में ही इसका दाम 4.52 रुपये बढ़ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button