हत्या के मामले मे आरोपी को आजीवन कारावास

कोरिया मनेंद्रगढ़ रईस अहमद । थाना मनेन्द्रगढ़ को सूचना मिली कि फॉरेस्ट नाका के सामने मनेंद्रगढ़ बैकुंठपुर रोड पर निवासरत मानसिंह अपने घर के अंदर जली अवस्था में मृत पड़ा है,और घर के बाहर ताला लगा है। जिसके बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टिकोण से यह मान लिया था कि मामला मर्डर का है क्योंकि ताला घर के बाहर से मारा गया था और घर में आगजनी के कोई भी निशान मौजूद नहीं थे, फिर भी मृतक का शरीर घर के अंदर जली हुई अवस्था में पाया गया था। और उसी दिशा में थाना प्रभारी बजरंगढ़ द्वारा मामले पर एफ आई आर दर्ज कर के इन्वेस्टिगेशन किया गया। मामला अपराध क्रमांक 163 /2021 धारा 302, 34 भा. द.वि. के तहत दर्ज किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर तत्काल एफएसएल टीम बुलाया गया, घटनास्थल का निरीछाण बारीकी से किया गया, फोटोग्राफी साक्ष्य संलग्न किया गया। घटनास्थल के निरीक्षण पर पाया गया कि संपूर्ण स्थल जला हुआ था। एक मृत व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। जिसकी पहचान मृतक मानसिंह उर्फ़ जेठू पिता अजमेर सिंह जाति गौड़ उम्र 60 साल निवासी ठीहाई पारा डोमना पारा थाना मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। शव बुरी तरह से जला हुआ था, उसी दौरान मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की आरोपी अरुण राज उर्फ अजय उर्फ अज्जू आत्मज बबलू जाति ठाकुर उम्र 22 साल निवासी इमली गोलाई थाना मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया छत्तीसगढ़ और विधिवत बालक का कुछ दिनों पहले उपरोक्त व्यक्ति से विवाद हुआ था सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।
संदेही व्यक्तियों पर निगरानी हेतु एक टीम लगाई गई उसी दौरान साक्ष्यों के आधार पर संदेही व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने घटना दिनांक को मृतक व्यक्ति को राड से मारकर खाट मे लेटा कर मिट्टी तेल डालकर आग से जलाने व बाहर से ताला लगाकर चाबी को फेंकना बताया गया।
अपराध सादर धारा घटित करना पाए जाने से आरोपियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया। अपराध में विवेचना कार्यवाही पूर्ण हो जाने से दिनांक 29. 7. 2021 को अभियोग पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया जाएगा।
प्रकरण में माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायधीश श्री मानवेंद्र सिंह द्वारा साक्ष्यों के आधार पर हत्या जैसे गंभीर आरोप में 1 वर्ष के अंदर आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया।
संपूर्ण विवेचना कार्यवाही मे थाना प्रभारी सचिन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक आरएन गुप्ता, आरआर भगत, इसतेयाक खान, जितेंद्र ठाकुर, राजेश रगड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article
Leave a review