हमर पारा हमर क्लीनिक योजना के तहत् किया जा रहा है लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

जशपुरनगर 23 जून 2022/कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा निर्देश में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण एवं सुचारू संचालन तथा प्रत्येक जनता तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से हमर पारा हमर क्लीनिक योजना का प्रारंभ किया जा रहा है। योजना के तहत आम नागरिकों को उनके निवास के समीप ही पारा, टोला, मोहल्ला में सप्ताह में एक दिन स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी। जिसके अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत आने वाले संबंधित सीएचओ, आरएचओ  महिला व पुरुष को ग्राम आवंटित किया गया है जहाँ इनके द्वारा सेवाएं दी जाएगी। हमर पारा हमर क्लीनिक योजना में स्वास्थ्य दल द्वारा  सप्ताह में एक दिन गांव के पारा, टोला, मोहल्ला में निश्चित स्थल चिन्हांकित कर क्लीनिक का आयोजन किया जायेगा।
इस कड़ी में आज स्वास्थ्य दल द्वारा फरसाबहार विकासखण्ड के भण्डारपारा तपकरा में लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को हिमोग्लोबिन टेस्ट भी किया गया।

Share This Article
Leave a review