हमारे चुने हुए नेता चुनाओ जीतने के बाद हमे ही काटते हैं,, एसडीएम साहब रेस्ट हाउस में आकर विधायक विनय जायसवाल के कार्यकर्ताओं को डांटते हैं।


मनेन्द्रगढ़ से तौसीफ़ रज़ा की रिपोर्ट

[img-slider id="274450"]

विधायक विनय जयसवाल के कार्यकर्ताओं को एसडीएम अभिषेक सिंह ने फटकार लगाई है। मामला शुक्रवार के दोपहर करीब 3 बजे का है। विधायक विनय जायसवाल के लगभग 15 से 20 कार्यकर्त्ता मनेंद्रगढ़ रेस्ट हाउस में अपने विधायक विनय जयसवाल का इंतजार कर रहे थे। तभी सोनू नामक कर्मचारी ने रेस्ट हॉउस मे जहां विधायक विनय जयसवाल के कार्यकर्ता बैठे हुए थे वहां पर चल रहे ऐसी और पंखे को बंद कर दिया और इसी बात को लेकर एक कार्यकर्ता से विवाद हो गया। हो रहे विवाद में अन्य कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया।
कुछ देर बाद मनेंद्रगढ़ रेस्ट हाउस में sdm अभिषेक सिंह पहुंचे और आते ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को रेस्ट हाउस से बाहर जाने को कहा। बस इसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं और एसडीएम के बीच बहस चली। कार्यकर्ता राशिद अंसारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मिली जानकरी के अनुसार कार्यकर्ताओं ने कहा हम विधायक विनय जयसवाल से मिलने आए हैं लेकिन एसडीएम साहब ने साफ कह दिया इंतजार करना है तो रेस्ट हाउस के बाहर करो और इसी बात को लेकर कार्यकर्त्ता नाराज हो गए। कार्यकर्ता राशिद अंसारी ने भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रेस्ट हाउस से भगाने की बात कही है।
फिलहाल पूरी घटना में विधायक विनय जायसवाल कि कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है जिस वजह से कार्यकर्ताओं में रोष बना हुआ है। इस पूरी घटना में कांग्रेसी कार्यकर्ता आसिफ अंसारी ने एक बहुत ही खूबसूरत शायरी के जरिए तंज कसा है।
हमारे चुने हुए नेता चुनाओ जीतने के बाद हमे ही काटते हैं एसडीएम साहब रेस्ट हाउस में आकर विधायक विनय जायसवाल के कार्यकर्ताओं को डांटते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button