न्यूज़रायगढ़

हमीरपुर में विशेष ग्राम सभा का आयोजन में ऐतिहासिक जीत..

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभाठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत हमीरपुर में 22जून 2023 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमे युवा वर्ग महिला सदस्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हो कर ग्राम की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। सरपंच बेलमती खंडैत,सचिव उमती चौहान की उपस्थिति में पंचायत हमीरपुर की पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तिमाही आय व्यय की जानकारी दी गई खेल मैदान समतलीकरण कार्य 4,30लाख रुपए की स्वीकृति में 3,50 रूपये खर्च हुए है कार्य अधूरा है। एक पचरी निर्माण कार्य अधूरा है। स्वागत गेट कार्य शुरू नहीं किया गया है। 4पानी टंकी निर्माण कार्य शुरू किया गया है जो अधूरा है 14वां वित्त में शामिल कार्य बजट नही होने से काम पुरा नही हो पाया है। पंचायत हमीरपुर द्वारा फ्लाई ऐश डंप हेतु मनोज पटेल सलीहाभाठा को एनओसी पिछला अगस्त 2022को दिया गया था। पंचों की सहमती नही लिया गया था। जिसके कारण ग्राम में विवाद खड़ा हो गया था । इस बात को लेकर जिला कलेक्टर रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत किया गया था ग्रामसभा मे इस एनओसी को निरस्त किए जाने हेतु सर्व सहमती से प्रस्ताव पारित किया गया। जो एक बहुत बड़ा कदम है। एक जुट होकर ग्राम सभा में उपस्थित लोगों ने अपनी समस्या को हल करने हेतु चर्चा किया।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button