हरेली पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया

2 Min Read

*हरेली पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया :
*जिला ब्यूरो भूपेन्द्र गोस्वामी आपकी आवाज
*पांडुका : छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुसार साल का पहला त्यौहार हरेली पर्व छुरा विकास खंड के ग्राम पंचायत अतरमरा में  पारंपरिक ढंग से मनाया गया। ग्रामीणों द्वारा नांगर-जूड़ा, कुदाली, फावड़ा, गैती इत्यादि कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना की गई तथा चीला रोटी चढ़ाया गया। गोठानों में पारंपरिक कार्यक्रम कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। छुरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौरव मिश्रा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत के अतरमरा के गौठान में आयोजित हरेली पर्व में सपरिवार शामिल हुए। उनके द्वारा कृषि उपकरणों, नांगर-जुड़ा की पूजा अर्चना की गई तथा गोठान में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के संस्कृति को एक सूत्र में पिरोने का कार्य विभिन्न छत्तीसगढ़ी तिहार के माध्यम से किया जा रहा है। हरेली तिहार के दिन कृषि यंत्रों की पूजा.अर्चना करने की हमारी परम्परा रही है, जिसे जीवंत बनाए रखने के लिए हरेली तिहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सभापति सुश्री बूंदा साहू,जिला कांग्रेस कमेटी सचिव गजेंद्र साहू,सरपंच रामाधीन ध्रुव, कांग्रेस पदाधिकारी राजू निषाद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यख्याता जोहत यादव,राधेश्याम साहू,बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाओं ने भागीदारी निभाई।

Share This Article
Leave a Comment