रायपुर, छत्तीसगढ़। कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त जारी की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के साढ़े नौ करोड़ किसानों को 20,000 करोड़ रुपये की राशि जारी की।
इस दौरान पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्री भी वर्चुअल शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी वर्चुअल कार्यक्रम में उपस्थित थे। पीएम मोदी ने योजना को लेकर किसानों से संवाद किया। कहा कि इस योजना से छोटे किसानों को फायदा हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त में 9.5 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।