त्रिपाठी को अंग्रेजी विषय में पीएचडी की उपाधि से किया सम्मानित

दिनेश दुबे
आप की आवाज
*राजकुमार त्रिपाठी को पी. एच. डी. उपाधि*
बेमेतरा= जिले के अंग्रेजी साहित्य एवं भाषा के प्राध्यापक राजकुमार त्रिपाठी को डॉक्टर सी रमन विश्वविद्यलय कोटा बिलासपुर द्वारा अंग्रेजी विषय में पी. एच. डी. की उपाधि प्रदान की गई।त्रिपाठी ने अपना शोध सी. वी. रमन विश्वविद्यलाय की प्राध्यपिका डॉ मनीषा द्विवेदी  के निर्देशन मे संपन्न किया।
* इनके शोध का विषय “कम्युनिकेटिक काम्यीटेंसी आफ इंग्लिश एट हायर सकेंडरी लेबल – ए स्टडी एट बेमेतरा डिस्ट्रिक् – जो वस्तुत: जटिल विषय पर पूर्ण की गई जिस कि खूब सराहना हुई।
** त्रिपाठी पिछले 32 वर्ष से साहित्य एवम् भाषा के क्षेत्र मे सेवाये दे रहे है। वर्तमान मे शा. पं. जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे अंग्रेजी विभाग मे कार्यरत है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के डॉ. पी. पी. चंद्रवंशी, डॉ. आर. पी. त्रिपाठी, डॉ. वीणा त्रिपाठी, डॉ. फिरोज खान,जनभागीदारी अध्यक्ष अशोक सलूजा , निर्मल सर, डी आर साहू, नवनीत द्विवेदी सहित समस्त महाविद्यालय परिवार द्वारा उन्हे शुभकामनाये प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button