हाई लेवल मीटिंग: PM मोदी ने राज्यों को दिए सख्त निर्देश, कहा- तुरंत इंस्टॉल किए जाएं स्टोरेज में पड़े वेंटिलेटर्स

नई दिल्ली। इंडिया में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों की भी चिंता बढ़ा दी है. इस बीच PM मोदी ने देश में कोरोना से उपजे हालातों और टीकाकरण अभियान की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को दिए गए वेंटिलेटर्स को तुरंत इंस्टॉल किए जाएं. साथ ही परिचालन का तुरंत ऑडिट किया जाना चाहिए.
[img-slider id="274450"]

PM मोदी ने राज्यों को दिए सख्त निर्देश

इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ऑक्सीजन और दवाओं के सप्लाई समेत उपलब्धता की समीक्षा के लिए बैठक की थी. प्रधानमंत्री ने बताया कि देशभर के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीनेशन किया जा रहा है. इसलिए जब भी आपकी बारी आए तो वैक्सीन ज़रूर लें.

इंस्टॉल किए जाएं स्टोरेज में पड़े वेंटिलेटर्स

पीएम मोदी ने कहा कि 100 साल बाद आई इतनी भीषण महामारी कदम-कदम पर दुनिया की परीक्षा ले रही है. हमारे सामने एक अदृश्य दुश्मन है. उन्हें जानकारी दी गई की कोविड-19 के मैनेजमेंट में ड्रग के सप्लाई का सरकार सक्रियता से मॉनिटरिंग कर रही है. देश में अभी वैक्सीनेशन का तीसरा फेज जारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार तक वैक्सीनेशन की कुल 18,04,29,261 खुराक दी जा चुकी है.

बता दें कि अब लगातार चार दिनों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रही है. इसके साथ ही कोरोना महामारी को मात दे चुके लोगों का आंकड़ा भी दो करोड़ को पार कर गया है. दो दिन की बढ़त के बाद सक्रिय मामलों में भी 30 हजार से ज्यादा की गिरावट आई है. इनकी संख्या 37 लाख के नीचे आ गई है.

इस बैठक में वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी शामिल हैं. कैबिनेट सेकेट्ररी, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव और स्वास्थ्य सचिव समेत अन्य लोग बैठक में मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button