छत्तीसगढ़न्यूज़

हाथियों ने गांव में किया तोड़फोड़, जान बचाकर भाग रही गर्भवती महिला की गई जान…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

मुंगेली। CG News जिले के एटीआर वनग्राम मंजूरहा के आश्रित ग्राम बिसौनी में बीती रात हाथियों के दल ने तोड़फोड़ करने लगे। जिससे गांव वालों के चिल्लाने की आवाज से कच्ची मकान में सो रहे बैगा दंपति उठ गए और हाथियों को देखने के बाद पति-पत्नी डर कर जान बचाने भाग रहे थे। इस दौरान गर्भवती महिला की साड़ी पैर में फंस गया और उक्त महिला गिरकर घायल हो गई। जिसे आज सुबह एंबुलेंस की मदद से लोरमी के सामुदायिक अस्पताल इलाज के लिए लाया जा रहा था कि अचानक बिजराकछार पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया।

बता दें कि मृतिका के गर्भ में 3 माह का बच्चा भी था। इसके सांथ ही अन्य दो घायलों को लोरमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार जारी है। वहीं इसको लेकर गांव के ही बजरु बैगा ने बताया की 10 से अधिक की संख्या में हाथियों का दल गांव में आया है। जिसकी सूचना उन्हें नहीं थी कि अचानक अन्य लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। साथ ही एक महिला की भागने से घायल हो गई थी, जिसकी मौत हो गई।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button