
हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से रायपुर में निधन
हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस…
बेमेतरा= छत्तीसगढ़ी भाषा के जाने-मानें हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे का आज निधन हो गया है. उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान आज अंतिम सांस ली. उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें 25 जून को रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था. लेकिन हार्ट अटैक आने से आज दिनांक 26 जून को लगभग 4.16 PM को उनका निधन हो गया. उनके निधन के बाद साहित्य जगत में शोक की लहर है. उनके अंतिम दर्शन करने के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह अस्पताल पहुंचे ।
पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे कॉमिक कविताओं के एक भारतीय व्यंग्यवादी कवि और लेखक होने के साथ-साथ पेशे से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक भी हैं. उनका जन्म 8 जनवरी 1953 को भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ में बेमेतरा में हुआ था. भारतीय साहित्य के साथ ही छत्तीगसढ़ी भाषा में उनकी पकड़ बेहद मजबूत थी. उन्होंने पांच किताबें लिखी हैं और कई मंचो और TV शो पर दिखाई दिए हैं. उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 2010 में देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.
बता दें, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे ने छत्तीसगढ़ की माटी से लेकर देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी कविताओं से सबका दिल जीता है. उन्हें अमेरिका (America) के वाशिंगटन (Washington) में अंतरराष्ट्रीय हिन्दी एसोसीएशन द्वारा आयोजित समारोह में पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे को हास्य शिरोमणि सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया था. नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन की ओर से शिकागो में पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे को छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया था.
पद्मश्री डॉक्टर सुरेंद्र की रचनाओं पर देश के 3 विश्वविद्यालयों ने पीएचडी की उपाधि भी प्रदान की है, जो उनकी साहित्यिक और अकादमिक उपलब्धियों की पुष्टि करती है.दुबे जी के निधन से पूरे राज्य में शौक की लहर व्याप्त है ।
कल होगा अंतिम संस्कार:
डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार शुक्रवार को रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। आज उनके पार्थिव शरीर को अशोका रत्न स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास समेत देशभर के कई नामचीन कवि उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।