न्यूज़

हिंडाल्को से परेशान मजदूरों ने लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार को सुनाई अपनी ब्याथा सौंपा ज्ञापन…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत हिंडाल्को प्रबंधक की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि ग्रामीणों को ना किसी सायरन के या अन्य तरह के  सूचना दिए बिना माइंस में भी बिस्फोट करते ही थे जिसे ग्रामीणों के घर के दीवारों में दरार आती ही थी साथ में के घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे टीवी, पंखा,कूलर, अन्य खराब हो ही जाते है लेकिन अब हिंडालको कंपनी ने अब उनके पेट पर लात मारने का नया पैतरा अपनाया है जी हा हिंडाल्को के  डेको कम्पनी ने मनमानी करते हुए 16 मजदूरों को काम से बिना कोई वजह निकाल दिया है।

बरसात के समय कोई व्यक्ति को लोग अपने  घर से नहीं निकलते है , औऱ नाही काम करने वाले मजदूरों को निकलते है एक कहावत है कि बरसात के मौसम में पक्षियों के घोसले को भी नहीं तोड़ा जाता है ताकि बारिश में कहां जाएंगे जीव जानवरों को भी उनके स्थान से नहीं खदेड़ा  जाता है लेकिन हिंडाल्को  डेको का क्या कहने मजबूर जो प्रतिदिन कमाने खाने वाले श्रमिक मजदूरों को काम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मजदूरों का कहना है, हम मजदूरों को गंभीर समस्या,आर्थिक परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।

17अगस्त को हिंडाल्को, डेको के 4/4 में काम करने वाले मजदूरों ने लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती विद्यावती कुंजबिहारी सिदार को उनके निवास पर जा कर ज्ञापन सौंपा है। जल्द से- जल्द समस्या की निराकरण करने की मांग की है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button